भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची |

List of National Symbol of India 

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक National Emblem of India


1. भारत का राष्ट्रीय ध्वज - तिरंगा
22
जुलाई, 1947 को भारतीय संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपनाया था
 |



2. भारत का राष्ट्रीय गान - जन गण मन
24 जनवरी 1950 में संवैधानिक सभा द्वारा भारत के राष्ट्रगानजनगणमनको आधिकारिक रुप से अंगीकृत किया गया था. रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा ये गान लिखा गया था. इसे पहली बार 27 दिसंबर 1911 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कलकत्ता सत्र में गाया गया था |
भारत का राष्ट्रगान है:


जनगणमन-अधिनायक जय है भारतभाग्यविधाता!
पंजाब सिंधु गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छलजलधितरंग
तब शुभ नामे जागेतब शुभ आशिष मागे,
गाहे तब जयगाथा।
जनगणमंगलदायक जय हे भारतभाग्यविधाता!
जय हैजय हेजय हेजय जय जय जय हे।।
List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची




3. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह् - अशोक स्तम्भ
अशोक स्तंभ भारत का राष्ट्रीय चिन्ह् अशोक स्तम्भ मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में बनवाये गए स्तम्भ से लिया गया है. 26 जनवरी 1950 में इसे अंगीकृत किया गया था जब भारत गणराज्य बना |
List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची
4. भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार - भारत रत्न
ये भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. भारत रत्न असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है. इनमें विज्ञान, कला, साहित्य, खेल और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र सम्मिलित होते हैं. इस पुरस्कार की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी |


5. भारत का राष्ट्रीय पशु - बाघ
भारत के राष्ट्रीय पशु के रुप में बाघ या रॉयल बंगाल टाइगर को अप्रैल 1973 में घोषित किया गया था |

List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची


6. भारत का राष्ट्रगीत - वन्दे मातरम्
1950 में वास्तविक वन्दे मातरम् के शुरुआत के दो छंद को आधिकारिक रुप से भारत के राष्ट्रगीत के रुप में अंगीकृत किया गया था. वास्तविक वन्दे मातरम् में : छंद है. इसको बंकिमचन्द्र चैटर्जी द्वारा बंगाली और संस्कृत में 1882 में उनके अपने उपन्यास आनन्दमठ् में लिखा गया थाइस गीत को उन्होंने चिनसुरा में लिखा था. इसे पहली बार सन 1896 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनीतिक संदर्भ में रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा गाया गया था |

7. भारत का राष्ट्रीय पक्षी - मोर
भारतीय मोर को भारत के राष्ट्रीय पक्षी के तौर पर अंगीकृत किया गया है. ये पक्षी एकता के सजीव रंगों और भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करता है. ये सुन्दरता, गर्व और पवित्रता को भी दिखाता है |

List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची


8. भारत का राष्ट्रीय फूल - कमल
कमल का वैज्ञानिक नाम नील्यूम्बो न्यूसीफेरा है. इसे भारत के राष्ट्रीय फूल के रुप में अंगीकृत किया गया है |
List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची

9. भारत का राष्ट्रीय फल - आम
आम का वैज्ञानिक नाम मैनजीफेरा इंडिका है. इसको सभी फलों में राजा का दर्जा प्राप्त है और यह भारत के राष्ट्रीय फल के रुप में अंगीकृत किया गया है |
List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची

10. भारत का राष्ट्रीय खेल - हॉकी
हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल तब से माना जाता है जबसे भारत ने ओलिंपिक में हॉकी के खेल में लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते थे |  
11. भारत का राष्ट्रीय जलचर - डॉलफिन
गंगा की डॉलफिन को राष्ट्रीय जलचर पशु के रुप में अंगीकृत किया गया है. ये पावन गंगा की शुद्धता को प्रदर्शित करती है क्योंकि ये केवल साफ और शुद्ध पानी में ही जिंदा रह सकती है. इन्हें दुनिया के सबसे पुराने जीवों में से एक माना जाता है.
12. भारत का राष्ट्रीय वृक्ष - वट वृक्ष या बरगद का पेड़
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पेड़ को माना गया है. यह एकता और दृढ़ता का प्रतीक है. जिस प्रकार भारत के विभिन्न धर्म जाति के लोग एक साथ निवास करते हैं उसी प्रकार बरगद के पेड़ की शाखाओं पर छोटे या बड़े जन्तु निवास करते हैं. इस वृक्ष का हिन्दू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है और इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं |

List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची


13. भारत की राष्ट्रीय मुद्रारुपया
आधिकारिक रुप से भारत के गणराज्य की करेंसी भारतीय रुपया (ISO code: INR) है. इसके संबंधित मुद्दों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नियंत्रित करता है. भारतीय रुपये कोदेवनागरी व्यंजन और लेटिन अक्षर “R” से चिन्हित किया गया है. 15 जुलाई 2010 में भारत सरकार द्वारा इसको जारी किया गया था. 8 जुलाई 2011 को रुपये के चिन्हों के साथ भारत में सिक्कों की शुरुआत हुई थी |
List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची

14. भारत की राष्ट्रीय नदी - गंगा
गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी और पवित्र नदी है जो कि 2510 कि.मी. के पहाड़ी, घाटी और मैदानी इलाकों तक फैली हुई है. प्राचीन समय से ही हिन्दूओं के लिये गंगा नदी का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व रहा है. इसके पवित्र जल को कई अवसरों पर इस्तेमाल किया जाता है. गंगा की उत्पत्ति, हिमालय में गंगोत्री ग्लेशियर के हिमक्षेत्र में भगीरथी नदी के रुप में हुई है |
List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची

15. भारत के राष्ट्रीयपिता - महात्मा गांधी
महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता माना जाता है. सबसे पहले 6 जुलाई 1944 को सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर रडियो स्टेशन से सन्देश प्रसारित करते हुये महात्मा गाँधी को 'राष्ट्रपिता' कहकर संबोधित किया था. 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की हत्या के बाद, देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने रेडियो पर भारत के लोगों से कहा कि ' राष्ट्रपिता अब नहीं रहे'. तभी से महात्मा गाँधी को भारत का राष्ट्रपिता कहा जाता है |
List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची

16. भारत का राष्ट्रीय दिवस - स्वतंत्रता दिवस, गाँधी जयंती और गणतंत्र दिवस
भारत के राष्ट्रीय दिवस के रुप में स्वतंत्रता दिवस, गाँधी जयंती और गणतंत्र दिवस को घोषित किया गया है. 15 अगस्त को हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1947 में भारतीयों को ब्रिटीश शासन से आजादी मिली थी. 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान प्राप्त हुआ था इसलिये इस दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है. हर साल 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनायी जाती है क्योंकि इसी दिन गाँधी का जन्म हुआ था |


17. भारत की राष्ट्रीय लिपि या आधिकारिक लिपि - देवनागरी
अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार देवनागरी लिपि में लिखी गई हिन्दी को आधिकारिक भाषा कहा गया है |
18. भारत की राजभाषा - हिन्दी
हम आपको बटा दें कि भारत की कोई भी राष्ट्रीय भाषा नहीं है. हिन्दी एक राजभाषा है यानी जो भाषा राजकाज अर्थात सरकारी कार्य के लिए उपयोग की जाती है. भारत के संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिन्दी भारत की राजभाषा है. राष्ट्रभाषा का भारतीय संविशान में कोई उल्लेख नहीं है. हालाकि 22 भाषाओँ को आधिकारिक दर्जा दिया गया है |
19. राष्ट्रीय कैलेंडर - साका कैलेंडर
राष्ट्रीय कैलेंडर का दर्जा साका कैलेंडर को प्राप्त है. 1957 में इसे कैलेंडर कमिटी द्वारा बनाया गया था, जिसे भारतीय पंचाग की मदद से तैयार किया गया है. इसमें हिन्दू धार्मिक कैलेंडर के अलावा खगोल डाटा, समय भी लिखित है |
20. राष्ट्रीय शपथ
राष्ट्रीय शपथ को तेलगु में प्यिदीमर्री वेंकट सुब्बाराव द्वारा 1962 में लिखा गया था. इसे 26 जनवरी 1965 से सभी स्कूलों में निर्धारित रूप से गाये जाने का प्रावधान बनाया गया है |अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो इसे सब्सक्राइब और कमेंट करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।





List of National Symbol of India । भारत के राष्ट्रीय चिह्न की सूची,list of national symbols of india with pictures pdf,importance of national symbols of india,national symbols of india for kindergarten,list of national symbols of india in hindi,

national fruit of india,national symbols of india images,national symbols of india school project,essay on national symbols,national symbols name list


Post a Comment

0 Comments